Saturday, 12 November 2011

इन लोगों के पास है आपकी किस्मत बदलने की ताकत

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? भला कोई किसी की किस्मत कैसे बदल सकता है लेकिन ये बात सच है। कुछ लोग ऐसे होते है जो खुद तो भाग्यशाली होते ही है साथ ही लोगों की किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं। ऐसे लोग अगर पैसों के लेनदेन या बिजनेस के बड़े सौदों में किसी के साथ रहे तो उसे बड़ा फायदा दिलाते हैं। अगर आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है तब आपके साथ ऐसे किस्मती लोग हो तो वो बला भी टल जाती है। ऐसे लोगों को साथ रख कर काम करने से हर काम में सफलता मिलती है और किस्मत का साथ भी मिलता है।



जानें कैसे होते हैं ये लोग



- जिन लोगों के नीचे वाले होंठ पर तिल होता है वो लोग अपने लिए तो लकी होते ही है दुसरों के लिए भी भाग्यशाली होते हैं।

- जिन लोगों के हृदय पर तिल हो यानी गले से थोड़ा नीचे वक्ष स्थल पर हो तो ऐसे लोग भी दुसरों की किस्मत बदल देते हैं।

- ऐसी लड़कियां जिनकी आंखे बड़ी, सुंदर या कमल की तरह होती है वो दुसरों की किस्मत भी बदल देती है।

- ऐसी लड़कियां जिनकी कुंडली में लक्ष्मी योग बनता है वो दुसरों की किस्मत भी बदल देती है।

- ऐसी महिलाएं या लड़कियां जिनके बाल कमर तक लंबे हो वो बहुत भाग्यशाली होती है।

- जिन लोगों के आंख के नीचे तिल हो और वो उन्हे दिखता हो ऐसे लोग भी किस्मत बदलने वाले होतेे हैं।

- जिन लोगों के पैर या हथेली में मछली का निशान हो

- जिस महिला के पैर की मध्यमा अंगुठे से बड़ी हो वो बहुत भाग्यशाली होती है।

No comments:

Post a Comment