Sunday, 31 July 2011

इन चीजों से आज रात सारी बीमारियों हो जाएंगी स्वाहा...

शिवपुराण के अनुसार शिवजी ही इस संपूर्ण सृष्टि के रचियता हैं। इन्हीं की इच्छा से ब्रह्मा ने यह सृष्टि बनाई और विष्णु इसका पालन-पोषण कर रहे हैं। तीनों ही देव हमारी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में समर्थ हैं। अभी सावन का महीना चल रहा है और यह माह शिवजी की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इन दिनों भोलेनाथ की भक्ति-पूजा से बहुत ही जल्द सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं।

यदि किसी व्यक्ति के पास बहुत सा धन हो लेकिन वह अस्वस्थ हो तो सारा धन व्यर्थ के समान ही है। इसी वजह से अच्छे स्वास्थ्य को ही सबसे बड़ी दौलत माना जाता है। जब कोई गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाए और डॉक्टरी इलाज से पर्याप्त लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा हो तो दवाइयों के साथ-साथ सावन माह के किसी भी सोमवार को यह उपाय अपनाएं-

सावन सोमवार की रात को काला तिल, जौं, शहद, घी एवं बिल्व पत्र को मिलाकर ऊँ रूद्राय नम: स्वाहा मंत्र से आम की लकड़ी की अग्रि में होम करें। इससे आपको सभी प्रकार के गंभीर रोगों में आराम मिलेगा। कम से कम एक सौ आठ आहुतियों को डालें। हवन की भस्म मस्तक पर धारण करें। ऐसा करने पर बहुत जल्द बीमारियों में राहत मिलेगी और व्यक्ति स्वस्थ हो जाएगा। ध्यान रहें डॉक्टर का परामर्श और दवाइयां बंद न करें।

No comments:

Post a Comment