Wednesday, 3 August 2011

अगर सात दिनों में चाहिए कालसर्प और पितृ दोष से मुक्ति तो...

अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष और कालसर्प जैसे बड़े दोष है तो आप सावन महीने में कुछ अचूक उपाय करें। श्रावण माह में सात दिनों तक  कुछ अचूक उपाय करें तो आपको कुंडली के इन बड़े दोषों से होने वाले नुकसान से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। सावन को पवित्र और शिव का महीना माना गया है। इस महीने में होने वाली शिव पूजा और उपायों से कई तरह के दोष और बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

- प्रतिदिन इक्कीस माला ऊँ  नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

- रोज भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

- कालसर्पदोष निवारक यंत्र घर में स्थापित करें और सरसों के तेल का दीपक लगा कर नियमित पूजन करें।

- नाग के जोड़े चांदी के बनवाकर उन्हें तांबे के लौटे में रख बहते पानी में एक बार प्रवाहित कर दें।

- प्रतिदिन स्नान कर के नवनागस्तोत्र का पाठ करें।

- पितृ देवता को धूप दें।

- गरीब ब्राह्मण को चावल का दान दें।

- 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।

- रोज सुबह कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

No comments:

Post a Comment